आजम खाँ के खिलाफ क्यों हो रहा है षड़यन्त्र ? डा0 मनोज मिश्र


fffdrfdeejjjkkkiiiuuy
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री आजम खां के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि आखिर मंत्री आजम खां के खिलाफ कौन ? किसके ? इशारे पर षड़यन्त्र कर रहा है ? और क्यों कर रहा है ? सच बात यह है कि सपा सरकार में साढ़े चार मुख्यमंत्रियों में वर्चस्व की जंग चल रही है और नौकशाही इस जंग का हथियार बन गई है।
डा0 मिश्र ने बुलन्दशहर रेप काण्ड को कथित रेपकाण्ड कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि इतने बड़े रेपकाण्ड को आजम साहब कथित रेपकाण्ड क्यों कह रहे है ? और किस मानसिकता से कह रहे है ? उनकी इस कुत्सित मानसिकता की जितनी भत्र्सना की जाये, कम है। जब सपा सरकार का मंत्री इस रेपकाण्ड को नहीं मान रहा तो प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की कल्पना की जा सकती है। मंत्रियों का यह बर्ताव जनता के मुँह पर तमाचा है।

डा0 मिश्र ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि मंत्री के कथनानुसार न्याय विभाग उनकों सरकार का हिस्सा क्यों नहीं मानता है ? या मंत्री जी सरकारी नौकरशाही पर झूठे आरोप लगा रहे है। यह राम जाने कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है ? आजम खां के इस बयान से यह सिद्ध होता है कि सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सत्ता का संघर्ष सपा सरकार में जोरो पर है। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस सत्ता संघर्ष के कारण प्रदेश में जनता के हित गौण हो गये है। प्रदेश की जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस समय जब जनता को सरकार की जरूरत है तो सरकार के मंत्री सत्ता संघर्ष में व्यस्त है।


Scroll To Top
Translate »