किसान मंच ने की डीएम की निंदा, अभद्र भाषा के लिए माफी मांगे


14068324_659108720931462_5720646670903049326_n
लखनऊ,। किसानमंच ने जनपद पीलीभीत के डीएम मासूम अली सरवर द्वारा एक किसान के साथ अभद्र भाषा प्रयोग करने की गहरी निंदा करते हुए जिलाधिकारी को किसान से माफी मांगने की मांग की है। मालूम हो कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की उपस्थित में डीएम ने उस किसान को उस वक्त धमकी दे डाली जब वो अपने क्षेत्र की समस्याओ की शिकायत डीएम से कर रहा था। डीएम ने कहा कि तू बहुत मोटा हो गया है तेरी चमड़ी खिचवा लूंगा।

किसानमंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि किसान उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीे किया जाएगा। 24 अक्टूबर को किसानमंच का एक वरिष्ठ दाधिकारियो का पॉच सदस्यीय दल पीलीभीत जाएगा एंव पीडित किसान से मिलेगा एंव समस्त घटना के ब्यौरो को एकत्र करके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एंव प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित को सौप कर डी0एम से कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाया जाएगा।

उन्होनेे बताया कि यदि डीएम ने उक्त किसान से माफी नहीं मॉगी तो किसानमंच लोकतांत्रिक ढंग से जनपद में आन्दोलन चलाने के लिए बाध्य होना पडेगा। वहीं शेखर ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री रियाज अहमद के इशारे पर किसानो को उजाड़ा जा रहा है। रियाज अहमद का नाम किसान द्वारा सामने लाने पर डीएम किसान पर आगबबूला ही गए थे। पूरे प्रकरण को किसानमंच गंभीरता से ले रहा है एंव आन्दोलन की रणनीति बनायी जा रही है।


Scroll To Top
Translate »