सपा के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों का ऐलान, टीम अखिलेश पूरी तरह से बाहर


 

a9dc73ff1105c280b26a538f482f7567_mलखनऊ, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यूथ संगठनों पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए अखिलेश यादव खेमे के किसी भी युवा नेता को संगठनों की कमान नहीं सौंपी है। शिवपाल यादव ने टीम अखिलेश को पूरी तरह से नजरन्दाज करते हुए संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा यूथ ब्रिगेड के पुनर्गठन कर दिया है। अनिल वर्मा को लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अभिषेक सिंह ‘‘आशू’’ युवजन सभा के अध्यक्ष होंगे, फरहत हसन खां को समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष बनाया गया है, विजय यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष बनाये गए हैं।

अखिलेश यादव खेंमे के युवा नेताओं की अनदेखी करने से जाहिर है कि समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने वाला नहीं है।


Scroll To Top
Translate »