
अहमदाबाद: भारत ने ईरान को जबरदस्त पटखनी देते हुए कबड्डी वर्ल्ड कप-2016 का ताज अपने नाम किया। भारत ने ईरान को 38-29 से हराया। फर्स्ट हाफ में पिछड़ते हुए सेकेंड हाफ में भारत ने दमदार वापसी की। भारत की तरफ से अजय ठाकुर ने पूरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह मैच द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया।
ऐसा रहा पहला हाफ
ईरान ने टॉस जीतकर पाले में अपनी पसंद की साइड चुनी। ईरान को पहला पॉइंट हासिल करने के लिए रिव्यू का सहारा लेना पड़ा। मैच के पहले हाफ में ईरान ने भारत की टीम को ऑल आउट भी कर दिया और पहला हाफ खत्म होने पर उसने टीम इंडिया पर 5 अंकों की बढ़त बना कर रखी।
https://rashtriyadinmaan.com
