
लखनऊ: सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सीएम अखिलेश के समर्थकों पर तंज कसा है। शिवपाल ने कहा कि बर्खास्त नेताओं को समाजवादी रथ यात्रा मेंं नहीं शामिल होना चाहिए था। रामगोपाल की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी तरफ से पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आवेदन आएगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष उस पर विचार करेंगे।
शिवपाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते समय कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह प्रदेश में बीजेपी को नहीं आने देंंगे । चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े । शिवपाल ने कहा कि हम दूसरे राज्यों में भी महागठबंधन बनाएंगे।
शिवपाल ने कहा कि बर्खास्त लोगों को कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था । 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में सभी नेता आ रहे हैंं।
शिवपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीय, प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
जदयू के वरिष्ठ नेता श्ररद यादव, सांसद के सी त्यागी, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, जद एस के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा़ा समेत समाजवादी नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के किसी नेता के आने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उन्हें कोई न्योता नहीं भेजा गया हैै।
https://rashtriyadinmaan.com
