मंच पर अखिलेश के साथ में आये मुलायम और शिवपाल


 

cm-family

लखनऊ, सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पहुँच गये हैं। पहले ये कयास लगाये जा रहे थे की मुलायम सिंह और शिवपाल इस रथ यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे।

जैसे ही मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे मंच पर पहले से मौजूद पार्टी के बड़े नेताओं ने उनका खड़े होकर उनका स्वागत किया।

आज के इस कार्यक्रम में पार्टी का लगभग हर बड़ा नेता मौजूद है।

शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। रथ यात्रा को हमारा आशीर्वाद है। अखिलेश यादव को हमारा आशीर्वाद है।


Scroll To Top
Translate »