सपा सरकार के मुखिया अधूरे कार्यों का कर रहे लोकार्पण: मायावती


75809d19e5143f6aee656483e7e39988_m

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, व पूर्व मुख्यमंत्री,  मायावती ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर लोकतान्त्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर काम करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सपा सरकार के मुखिया को अब यह पूरी तरह से एहसास हो चुका है कि इनकी पार्टी फर से यहाँ सत्ता में वापस आने वाली नहीं है, जिस कारण ही बचे हुये लैपटाप आदि को रेवड़ी की तरह ही अधिकांशतः सपा के कार्यकर्ताओं को ही बाँटने का अनैतिक काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इसी ही प्रकार से सपा सरकार के मुखिया काफी मनमाने तौर पर हर कुछ अन्तराल के बाद असंख्य लोगों को पुरस्कार बाँटने का लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला काम कर रहे हैं, परन्तु वोटों के स्वार्थ में ठीक चुनाव से पहले विभिन्न धर्माे व जातियों के लोगों में कितने ही असंख्य पुरस्कार क्यों न बाँट दें, लेकिन फिर भी ये लोग अपने व प्रदेश के हित में खासकर क़ानून-व्यवस्था की बदतर व बदहाल स्थिति को ही ध्यान में रखकर ही अपना वोट सही पार्टी को देंगे, क्योंकि प्रदेश में हर स्तर पर व्याप्त अराजकता, गुण्डा व जंगलराज से समाज के हर धर्म व हर वर्ग के लोग पीड़ित व दुःखी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सपा सरकार द्वारा विधानसभा आमचुनाव से ठीक पहले बिना पूरी तैयारी के ही जल्दबाजी व आपाधापी में आयेदिन किये जा रहे आधे-अधूरे व अधकच्चे कार्यों का उद्घाटन, लोकार्पण, घोषणा व शिलान्यास आदि करना आमजनता के हित से खिलवाड़ व उनके साथ विश्वासघात करने जैसा है। इस प्रकार लोगों की आँखों में धूल झोंकने से सपा को राजनीतिक व चुनावी फायदा कम व नुकसान ज्यादा ही होगा, क्योंकि जनता को यह सब छलावा पसन्द नहीं है। इसके अलावा, सपा के ही ग़लत नक्श-ए-कदम पर चलते हुये भाजपा के केन्द्रीय मंत्रीगण को भी ठीक विधानसभा आमचुनाव से पहले यहाँ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास आदि करने की याद आयी है, जो कि वास्तव में लोगों की आँखों में धूल झोंकने के सिवाय कुछ भी नहीं है। बी.एस.पी. ऐसी ग़लत सोच की तीव्र निन्दा करती है।


Scroll To Top
Translate »