यूपी-उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान


 

 

nasim-jaidi

 

नई दिल्ली|    चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. ये राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर हैं.चुनाव आयोग के प्रमुख नसीम जैदी ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इन पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा.

 

उत्‍तरप्रदेश

— सात चरणों में होंगे वोटिंग

— पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को.

— दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को.

— तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी को.

— चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को.

— पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को.

— छठे चरण का मतदान 4 मार्च को.

— सातवें चरण का मतदान 8 मार्च को.

उत्तराखंड

— 20 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी.

— 15 फरवरी (एक चरण) को होंगे चुनाव.

पंजाब और गोवा

— गोवा में 4 फरवरी (एक चरण) को होंगे चुनाव.

–पंजाब में भी 4 फरवरी (एक चरण) को होंगे चुनाव.

मणिपुर

— मणिपर में दो चरण में मतदान होंगे.

— मणिपुर में 4 मार्च को पहले और 8 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग

— 11 मार्च को सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती होगी.

चुनाव कार्यक्रम की खास बातें

–5 राज्यों के 16 करोड़ वोटर इस बार चुनाव में अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगे.

–100 फीसदी वोटरों के पास मतदाता पहचान पत्र है.

–5 राज्यों में एक लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन.

–रंगीन वोटर पर्ची सभी को मिलेगी.

–वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई 30 सेंटीमीटर बढ़ाई गई.

–ईवीएम में प्रत्याशियों की तस्वीर भी होगी.

–उम्मीदवारों को बताना होगा कि उनपर कोई बकाया नहीं है.

–चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू.

–दिव्यांगों के लिए पोलिंग सहायता बूथ बनाए जाएंगे.

–रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक.

–उम्मीदवारों को नो डिमांड सर्टिफिकेट देना होगा.

–गोवा और मणिपुर में प्रत्याशी खर्च की सीमा 20 लाख रुपए

–उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में प्रत्य़ाशी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए.

–20 हजार से अधिक की लेनदेन बैंकों के जरिए किया जाए.

–चुनाव आयोग सोशल मीडिया को बढ़ावा देगा.

–राजनीतिक दल प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें.

–गोवा में 11 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी.

–पेड न्यूज पर रहेगी खास नजर.


Scroll To Top
Translate »