
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रणनीति का नया रूप भी सामने आने लगा है। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पार्टी के प्रचार अभियान के मैटेरियल साफ देखे जा सकते हैं। जिन्हें पारंपरिक तरीकों से अलग अंदाज में पेश किया गया है।
जब ज्यादातर दल अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। बसपा ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ अपने चुनावी अभियान को भी गति दे दी है। पर यह बदलाव कितना आगे बढ़ पाएगा। पार्टी नेता इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। फिलहाल बसपा मुखिया की हाल के महीनों में लगातार हुए प्रेस कांफ्रेंस को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
बसपा पोस्टरों के जरिए सोशल मीडिया में अपना एजेंडा दिखा रही है साथ ही सत्ताधारी दल पर प्रहार भी कर रही है। जैसे ‘निर्दोषों को न आंसू बहाने दो, बहन जी को आने दो!’। ‘उम्मीदों को पूरा हो जाने दो, बहनजी को आने दो!’। इस तरह के कैंपेन मैटेरियल खूब चल रहे हैं। इन पोस्टरों के जरिए जरिए विरोधियों पर भी हमला बोला जा रहा है।
https://rashtriyadinmaan.com
