संजय ने लगाया पूरा जोर, पर आलिया नहीं मानी…


 

 

alia1-47-1484230163-156061-khaskhabar

इन दिनों नई जनरेशन की एक्ट्रेस में सबसे तेजी और संजीदगी से लोगों की पसंद बन रही हैं आलिया भट्ट। उनकी अदाकारी और स्टाइल लोगों को भा रहा है। शायद यही वजह है कि आलिया भट्ट के पास ऑफर्स की कमी भी नहीं है। और यही वजह भी है कि आलिया अब अपनी पसंद के मुताबिक प्रस्ताव मंजूरकर रही हैं। उन्होंने हाल ही में संजय दत्त की कमबैक फिल्म के लिए मना कर दिया है।
इस फिल्म के लिए संजय ने पूरा जोर लगा दिया कि आलिया उनकी फिल्म में काम करने लिए मंजूरी दे दे, लेकिन आलिया है कि मानी ही नहीं। उन्होंने बिना कारण बताए सीधे फिल्म में काम करने से मना करदिया।

संजय अपनी कमबैक मूवी भूमि को लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। इसके लिए उन्होंने संजय चाहते थे कि आलिया उनकी इस फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाए। इसके लिए उन्होंने आलिया को अप्रोच किया पर आलिया ने मना कर दिया।
एकबारगी तो संजय शॉक्ड हुए, लेकिन फिर उन्होंने आलिया के पापा महेश भट् तक भी बात पहुंचाई पर कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद संजय ने करण जौहर जिन्होंने आलिया को फिल्मों में लॉन्च किया था, उन्हें भी एप्रोच किया। लेकिन आलिया ने इस बार करण की भात भी नहीं सुनी। संजय चाहते थे कि आलिया केवल एकबार फिल्म की स्क्रिप्ट सुन लें, लेकिन आलिया ने बात नहीं मानी।

alia3-47-1484230202-156063-khaskhabar

 

जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त की पहली फि़ल्म भूमि की शूटिंग आगरा में शुरू हो चुकी है। उमंग कुमार डायरेक्टिड फि़ल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। बेटी के रोल के लिए संजय को आलिया एकदम फिट लगीं। अब आलिया ने ऐसा क्यों किया ये तो आलिया ही बता सकती हैं, लेकिन यह तय हैकि संजय दत्त को इस बात से झटका तो लगा ही होगा।


Scroll To Top
Translate »