
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में लगी है कि वहां मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कोई सीएम उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी ने यह भी तय किया है कि कोई भी लोकसभा सांसद विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा।
राज्य में भाजपा ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को राज्य की राजनीति से केंद्र में भेज दिया है। बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक राज्य की अलग-अलग लोकसभा सीटों से सांसद हैं। इनमें खंडूरी तो 75 की उम्र पार होने के कारण मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन कोश्यारी और निशंक मजबूत दावेदार हैं। इसी के साथ पार्टी ने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव लडऩे का फैसला किया है। पीएम की हाल में देहरादून में हुई रैली की कामयाबी से उत्साहित बीजेपी ने राज्य में उनकी 4 बड़ी रैलियां कराने का फैसला किया है। बाकी बची चार लोकसभा सीटों पर ये रैलियां होंगी।
https://rashtriyadinmaan.com
