पाकिस्तान के लाहौर में बम ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 40 घायल


 

2017_2image_19_29_224761997blast-ll

 

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब असेंबली के पास हुए बम ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 के करीब लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में ट्रैफिक लाहौर के रिटायर्ड DIG अहमद मोबिन भी शामिल हैं। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्फोट के बाद कुछ गाड़ियों में आग लग गई। इससे कई लोग आग की चपेट में आ गए। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि लाहौर में केमिस्ट और दवा निर्माता प्रदर्शन कर रहे थे जिस दौरान ये जबर्दस्त धमाका हुआ।


Scroll To Top
Translate »