केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा, हिंदू आबादी कम हो रही है, क्योंकि वो धर्म परिवर्तन नहीं कराते


83-KirenRijiju_5

 

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि भारत में हिंदू आबादी में कमी आ रही है, जबकि अल्पसंख्यकों की जनसंख्या बढ़ रही है।

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के हवाले से एक खबर प्रकाशित हुई थी जिसके मुताबिक कहा गया था, ‘बीजेपी सरकार अरुणाचल प्रदेश को हिंदू राज्‍य में परिवर्तित करने की कोशिश कर रही है।’

इस खबर पर नाराजगी जताते हुए किरन रिजिजू ने कई ट्वीट कर कहा, ‘हिंदू आबादी देश में घट रही है क्‍योंकि हिंदुओं ने कभी किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। आस-पड़ोस के देशों की तुलना में हमारे देश के अल्‍पसंख्‍यक फल-फूल रहे हैं।’

 

 

 

रिजिजू ने कहा, ‘कांग्रेस को इस तरह के भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धार्मिक समूहों को स्वतंत्रता प्राप्त है और वे शांति के साथ यहां रहते हैं।’

रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्‍य हैं। उन्होंने कहा है कि अरुणचल प्रदेश के लोग एक साथ एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से रह रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »