यूपी को बड़ा ब्रांड बनाना मेरा सपना: राहुल गांधी


1486989820684rahul
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के जीआईसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की रैली में विपक्षियों पर प्रहार किया तो उसी जिले के पलिया में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देना नरेंद्र मोदी के बस की बात नहीं है। कैशलेस के नाम पर भाजपा अपने खजाने भरने में जुटी है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग नफरत और गुस्सा फैलाते हैं। पलिया में रैली को उन्होंने 27 मिनट संबोधित किया। उन्होंने कहा कि थारू और पूर्वाचल के लोगों को जमीन का हक दिलाएंगे। मेरा सपना है कि मेक इन उत्तर प्रदेश एक बड़ा ब्रांड बने।


Scroll To Top
Translate »