पूर्वांचल में बंद चीनी मिलों का जिम्मेदार कौन ?:साध्वी निरंजन


16806688_1796767813977749_6047492380923172449_n
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश और मायावती को घेरा

लखनऊ,। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज अखिलेश यादव की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षो में उ.प्र. में पूर्वांचल में बंद चीनी मिलों का जिम्मेदार कौन ?गन्ना किसानों के साथ हुए छल का जवाब दें मुख्यमंत्री ? पूर्वांचल में रोजगार के विकास के लिए आपने क्या किया, जवाब दे मुख्यमंत्री ? अखिलेश यादव बताये कि पूर्वी उ0प्र0 से रोजगार के लिए हुए पलायन का जिम्मेदार कौन ? प्रदेश में चीनी मिले बंद पड़ी है मायावती के शासनकाल में चीनी मिलों को बेचा गया। जो घर नहीं संभाल सकता वह प्रदेश नहीं संभाल सकता। मुजफ्फरनगर जल रहा था और सैफई में नाच हो रहा था। मुस्लिम लड़कियों के लिए कन्या विद्याधन, तो हिन्दुओं की लड़कियों के लिए क्यों नहीं ? अब तक के जो फीड बैक मिले है भारतीय जनता पार्टी इन पांच चरणों के चुनाव पूरे होने के बाद पूर्ण बहुमत से अधिक सीटे मिल रही है। सातवां चरण पूरा होते ही भारतीय जनता पार्टी को लगभग तीन चैथाई सीटे प्राप्त हो चुकी होंगी।

पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज भी उ.प्र. के पूर्वांचल में करोड़ लोग फूस के झोपड़ियों में रहने को मजबूर है। अखिलेश सरकार का ऐसा विकास उ.प्र. की जनता को नहीं चाहिए। पूर्वांचल में
बुन्देलखण्ड से भी ज्यादा गरीबी हैं।सहारनपुर यमुनोत्री स्टेट हाईवे घोटाले एवं नगर निगम की आपत्ति के बावजूद नालों को पाटकर साईकिल पथ बनाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा कि उप्सा के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव है वह बताएं कि हाईवे घोटाले और सफाई के अभाव में बजबजाते नालों से बदहाल जनजीवन का दोषी कौन है ? जिस कम्पनी को काम दिया गया, उसने 30 मार्च 2012 को 900 दिनों में काम करने का दावा किया और परियोजना कि अनुमानित लागत 1735 करोड़ रूपये आंकी। केवल 13.33 फीसदी काम 604 करोड़ के लगभग का भुगतान, किसकी तिजोरी में गया? मुख्यमंत्री बताएं कि काम 148 करोड़ का और भुगतान 600 करोड़ से भी अधिक का जिम्मेदार कौन ? 11 जून, 2014 तक काम न किए जाने के बावजूद 371 दिन का समय किसकी शह पर बढ़ाया गया ? प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल है, कि दिल्ली-यमुनोत्री स्टेट हाइवे के निर्माण में हुए घोटाले का जिम्मेदार कौन है?

लैपटाॅप सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का नाम गिनाते मुख्यमंत्री लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों के लाभार्थियों के नाम भी बता दे। क्या इन नौकरियों में पूर्वांचल सहित प्रदेश के किसी अन्य क्षेत्र के अभ्यर्थी भी चयनित हुए है ? अमेठी में मेगा फूड पार्क का शिलान्यास कांग्रेस और सपा द्वारा किया गया। लेकिन जमीन आज तक उपलब्ध नहीं कराई गयी। प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराती तो अब तक फूड पार्क तैयार हो गया होता। मायावती ने कहा था कि
सरकार आयेगी तो गुंडे जेल में होंगे। लेकिन बसपा के विधायक द्वारा शीलू निषाद को 10 दिन तक बंद करके दुष्कर्म किया गया। और थाने में उसके खिलाफ ही चोरी की एफआईआर दर्ज की गयी। मैंने स्वयं शीलू को न्याय दिलानेके लिए आंदोलन किया। मायावती जी किस मुहॅ से कानून व्यवस्था की बात कर रही है। उनकी पार्टी के गुंडे तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे है। पूर्वांचल में माफिया हाबी है।

उ.प्र. में कानून व्यवस्था देखना है तो कल्याण सिंह , रामप्रकाश गुप्त एवं राजनाथ सिंह का कार्यकाल देखिए।चलते हुए हाइवे पर बलात्कार को आजम साजिश बोलते है, सच कहते हो पुत्र मुलायम काम बोलते है।उन्हांेने यह भी कहा कि एम्स के लिए अगर 2014 में जमीन मिल गई होती तो अब तक एम्स तैयार हो गया होता।मायावती जिन वोटों के दम पर राजनीति कर रही थी वह वोट उनसे खिसक चुका है। वह अब जितनी हताश दिख रही है उतनी पहले कभी नहीं थी। मुख्यमंत्री श्री यादव  प्रधानमंत्री से बहस की
बात करते है लेकिन उ.प्र. की जनता के सवालों के जवाब से भागते है। वह जहां कहे मैं उनसे बहस को तैयार हूॅ,प्रदेश की जनता उनसे बहस को तैयार हैं। पूर्वांचल की स्थिति यह है कि लोग लुटते है-पिटते है और जब शिकायत लेकर थाने में जाते है उनका ही चालान कर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य भी चेहेतों को लाभ देने के लिए कराये गये। सरकारी धन की लूट हुई। अनियोजित और अनियंत्रित परियोजनाएं बनाई गयी। भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश के सभी गरीबों को बिना जाति और धर्म के भेद-भाव के बिना सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ, पहुंचाने के लिए ‘गरीब कल्याण कार्ड’ का वितरण किया जाएगा। यह गरीब कल्याण कार्ड बीपीएल एवं राशन कार्ड धारकों को सरकारी सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाया जायेगा। जनधन एवं आधार योजना की नींव पर बनी यह गरीब कल्याण कार्ड योजना प्रदेश के आर्थिक समावेश एवं सामाजिक उत्थान के लिए एक क्रांतिकारी पहल होगी।


Scroll To Top
Translate »