गुरमेहर कौर ने छोड़ी दिल्ली, रेप की धमकी मामले में FIR दर्ज


abvp~28~02~2017~1488269605_storyimage

दिल्ली  |    दिल्ली विश्वविद्याल के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया फेसबुक-ट्विट पर कैंपेन चलाने वाली करगिल युद्ध में शहीद हुए जवान मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने अब खुद को कैंपेन से अलग कर लिया है। वहीं गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि गुरमेहर घर लौट रही हैं।

गुरमेहर का ट्वीट

मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर गुरमेहर ने बताया कि ‘मैं खुद को कैंपेन से अलग कर रही हूं, आप सभी का शुक्रिया, मुझे जो कहना था वो कह चुकी हूं’।

अपने अगले ट्वीट में गुरमेहर ने छात्र लेफ्ट संगठन आईसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है’। साथ ही अपने विरोधियों को जवाब देते हुए गुरमेहर ने लिखा ‘जो लोग भी मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने उसके कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई’. अपने अगली ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘ये पक्की बात है कि आगे से कोई भी हिंसा और धमकी देने से पहले दो बार जरूर सोचेगा’।

ABVP की तिरंगा यात्रा के बाद मंगलवार को लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन मार्च निकालेंगे. दूसरी ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ता एक दिन के भूख हड़ताल पर है। प्रदर्शन के मद्देनजर विश्विद्यालय कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिलने लगी थी, जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने IPC की धारा 354A ,506, और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस उसे पूरी सुरक्षा भी प्रदान करेगी। वहीं गुरमेहर दिल्ली छोड़कर अपने घर लौट रही हैं। उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है।
गुरमेहर कौर ने फेसबुक-ट्विटर पर रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के खिलाफ मोर्चा खोला था। सोशल मीडिया पर गुरमेहर की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह तख्ती लेकर खड़ी थीं, इस पर लिखा था ‘मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा’। इसके बाद से सोशल मीडिया पर गुरमेहर का विरोध शुरू हो गया था। गुरमेहर कौर कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं।
सोशल मीडिया पर मुझे और मेरी सहेलियों को रेप की धमकी मिल रही है। मुझे राष्ट्र विरोधी कहा जा रहा है और मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है। यह बहुत गलत है लेकिन मैं डरूंगी नहीं। पिता ने देश के लिए गोली खाई। मैं भी देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं।

 

करगिल युद्ध में शहीद हुए जवान मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से कैंपेन वाली तस्वीरें भी हटा ली हैं। ट्विटर पर गुरमेहर ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है जिसमें वो बेहद हल्के अंदाज में कॉफी पीती नजर आ रही हैं। फेसबुक पर भी गुरमेहर ने अपना संदेश दिया है और अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल लिया है।


Scroll To Top
Translate »