पुलिस रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की तलाश में पहुंची आवास


gayatri1488286874_big

लखनऊ| यौन शोषण मामले में फंसे यूपी सरकार में मंत्री और अमेठी से सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम को प्रजापति की तलाश करते हुए पुलिस लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची। हालांकि, पुलिस को गायत्री उनके आवास पर नहीं मिले जिसके बाद पुलिस अमेठी रवाना हो गई है। गायत्री प्रजापति का सरकारी आवास शहर के गौतम पल्ली और पार्क रोड पर स्थित है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे जांच का एक हिस्सा बताया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह जांच का एक हिस्सा है और जैसे ही पुलिस उन्हें ढूंढने में कामयाब होगी, वैसे ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति पर कुछ दिन पहले ही रेप का मामला दर्ज हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद पुलिस ने प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रजापति पर चित्रकूट की 35 वर्षीय एक मह‌िला के साथ रेप और उसकी नाब‌ाल‌िग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।

मामला दर्ज होने के बाद गायत्री प्रजापति ने बीजेपी पर उनके खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया था। गायत्री प्रजापति ने कहा था कि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है लेकिन मेरे खिलाफ बीजेपी ने षड्यंत्र रचा है।इससे पहले शनिवार को गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का बयान पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया था। वहीं पीड़िता ने लखनऊ में अपना मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।

उसने कहा था कि उसकी बेटी एम्स में भर्ती है लिहाजा वह यहां ज्यादा समय तक नहीं रुक सकती। इस मुकदमे की विवेचना कर रही सीओ अमिता सिंह दो दिन पहले उसका बयान लेने दिल्ली गई थी, फिर वहां से उसे लखनऊ लाईं।


Scroll To Top
Translate »