डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों पर बिफरे


KESHAV~25~04~2017~1493113273_500X375

lucknow | प्रदेश के डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीट से गायब मिले कर्मचारियों और वहां व्याप्त गंदगी पर केशव जमकर बिफरे। बोले-पहली बार तो चेतावनी दे रहा हूं और आगे कार्रवाई करूंगा। कर्मचारियों की मेज पर छुट्टियों की लिस्ट चिपकी देख बोले-फाइलों की सूची भी चिपकी होनी चाहिए। अगर फाइलें अटकाईं गईं तो खैर नहीं…।

केशव मौर्य सुबह करीब 11 बजे राजभवन के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंच गए। उनके साथ पूरा अमला था। एक-एक कर उन्होंने अधिकारियों के कमरे में चेकिंग शुरू की। कुछ इंजीनियर तो कमरे में मिले लेकिन कुछ गायब थे। फिर कर्मचारियों के बैठने के कमरों में पड़ताल करने पहुंच गए। कुछ कर्मचारी तो सीटों पर मौजूद मिले लेकिन कुछ नदारद रहे। वह कर्मचारियों से बोले, विधायकों व सांसदों का काम 60 दिन में होने चाहिए। अमूमन सभी टेबल पर छुट्टी का चार्ट देख कर बोले, छुट्टियों का चार्ट दिख रहा है काम का नहीं।

गंदगी देख कर बोले आप नहीं कर सकते हो तो मुझे बुला लेना हम साफ़ कर देंगे। सर्किट हाउस का डिजाइन तैयार करते समय हमारे पास काम से कम 10 राज्यों का डिजाइन होना चाहिए। अधिकारियों व कर्मचारियों को कंप्यूटर की जानकारी जरूर होनी चाहिए।


Scroll To Top
Translate »