
नयी दिल्ली| छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल नक्सलियों के घात लगाकर किये गये हमले में 25 सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस ने आज दावा कि भाजपा सरकार के पास नक्सलियों से लड़ने के लिए कोई नीति, योजना और दिशा नहीं है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज इस घटना को लेकर किये गये विभिन्न ट्वीट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक पद का फरवरी 2017 से रिक्त होने और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाये जाने की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीआरपीएफ के डीजी का पद फरवरी 2017 से खाली है। एनआई के मुखिया दूसरे एक्सटेंशन पर हैं। क्या ऐसे लड़ेंगे नक्सलियों से।
सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार के भीतर नक्सलियों से लड़ने के लिए कोई नीति, योजना और दिशा नहीं है।
पार्टी की एक अन्य प्रवक्ता प्रियंका चतुवेर्दी ने भी ट्वीट कर कहा, हमने नक्सली हिंसा में अपने वरिष्ठ नेतृत्व को गंवाया है। वह भाजपा के शासनकाल में हुआ। हमने देखा कि कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी।
नक्सली हिंसा को दूर करने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, इन चरमपंथियों की समस्या को विफल करने के लिए कांग्रेस ने पूरे प्रयास किये। हमने आंध्र प्रदेश से चरमपंथियों का सफाया कर दिया।
https://rashtriyadinmaan.com
