प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के पूर्व सीएम अखिलेश यादव


04-1423054806-akhilesh-yadav-up-cm
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक पत्रकार पर भड़क गए। इस पत्रकार के प्रश्न पूछने पर उन्होंने उसके भगवा रंग के पहनावे पर तंज कसते हुए कहा कि ये नए आये लगते हैं। वे यह नही रुके उन्होंने केसरिया रंग के कपड़े पहनने वालों पर देश का माहौल खराब करने का आरोप भी लगा दिया।
दरअसल, इस पत्रकार ने अखिलेश यादव से पूछा कि आपके चाचा शिवपाल यादव बार-बार बयान दे रहे हैं कि अब आपको पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव के हाथों में सौंप देनी चाहिए। इस पर अखिलेश ने पहले तो उस पत्रकार के केसरिया रंग के कपड़े पर टिप्पणी की और फिर बोले आप पत्रकार मई में कोई एक दिन तय कर लें , उसी दिन परिवार से सम्बंधित सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।
उसके बाद परिवार से सम्बंधित किसी सवाल का जवाब नही दिया जाएगा। और क्या हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में – अखिलेश ने पत्रकार से कहा, “राजनीति होने दो। देश बरबाद हो जाएगा तो आप कहीं नहीं मिलोगे। तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से ही देश बरबाद हो रहा है।” – प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने में देरी हुई तो पत्रकार उनके सभाकक्ष में जा पहुंचे।
– इस पर अखिलेश ने कहा,”आज हम आपसे बात नहीं करना चाहते, आज कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नही होगी। आप लोगों को कल फिर बुलाया जाएगा। ” – अखिलेश के सभाकक्ष के बाहर खड़े एक सिक्योरिटी गार्ड ने पत्रकारों को धक्का देकर भगाने की कोशिश भी की।

Scroll To Top
Translate »