
कांग्रेस की ओर से ने सौंपे डेढ़ लाख
Udham sing Nagar। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को बाजपुर के ग्राम बांस खेड़ी पहुंच कर आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से भेंट करके उन्हें सांत्वना दी। कराज बेहड़ ने अपनी घोषणा के अनुरूप कांग्रेस परिवार से एकत्र की गई डेढ़ लाख रुपये की धनराशि को पूर्व सीएम हरीश रावत से परिजनों को दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस पीडि़त परिवार के साथ है। इस मामले में सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि बुधवार को बाजपुर के बांस खेड़ी गांव में कर्ज के बोझ तले दबे 38 वर्षीय किसान बलविंदर सिंह ने जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को पीडि़त परिजनों से मिलने ग्राम बांसखेड़ी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दिवंगत किसान के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दुखी परिवार को आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी तथा किसानों की लड़ाई को दमदार तरीके से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के दावे किए जा रहे हैं, वहां का किसान आत्महत्या करने को विवश है। कहा कि सरकार की गलत नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस किसानों की मौत पर चुप नहीं बैठेगी। पूरे प्रदेश में आंदोलन किए जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष बेहड़, हिमांशु गाबा, किच्छा पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, सुशील गाबा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, अनिल शर्मा, दिनेश पंत, अरुण पांडेय, मोहन खेड़ा, इरशाद हुसैन, नवाब सिंह, मनवीर सिंह, प्रीत ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, पवन वर्मा रुद्रपुर से पहुंचे थे। बाजपुर से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
