
लखनऊ | लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार की शाम लगी भीषण आग से 3 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। कि रिपोर्ट 3 दिन में सौंपे।
अस्पताल में जिस वक्त आग लगी उस वक्त ट्रॉमा सेंटर में करीब 300 मरीज भर्ती थे। इनमें से 37 मरीज वेंटिलेटर पर थे। हालांकि सभी मरीजों को समय रहते अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया गया। ट्रॉमा सेंटर के मरीजों को आसपास के 8 अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

लखनऊ के केजीएमयू में आग लगने की घटना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया। योगी आदित्यनाथ ने आला अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा और तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।पहली बार नहीं लगी केजीएमयू में आग केजीएमयू में आग लगने का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन ताजा घटना बताती है कि पुरानी घटनाओं से आला अफसरों ने कोई सबक नहीं लिया।
https://rashtriyadinmaan.com
