
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आन्दोलन समिति की प्रथम प्रान्तीय बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस जन आन्दोलन समिति के प्रभारी स्वयम् प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह एवं वरिष्ठ नेता कैलाश पाण्डेय ने किया.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने टेलीफोन के माध्यम से सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता मण्डल और जिले स्तर पर आन्दोलन करेगा.जन आन्दोलन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि वह जन आन्दोलन समिति के प्रभारी एस.पी. गोस्वामी को छात्र जीवन से उनके द्वारा किये गये संघर्षों एवं आन्दोलनों के रूप में जानते हैं. छात्र संगठन, युवा कांग्रेस में उनके द्वारा किये गये संघर्षों के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होने कहा कि आज सामाजिक और वैचारिक संघर्ष का समय आ गया है. एक लम्बे समय के बाद जन आन्दोलन की रूपरेखा तय की जा रही है. संघर्षशील और जुझारू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में जन आन्दोलन शुरू होगा. उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं करती है, सिद्धान्त अटल रहते हैं. आज आवश्यकता जनसंघर्ष को सड़कों पर उतारने की है. गांधी जी के अहिंसात्मक आन्दोलन से प्रेरणा लेते हुए सभी कांग्रेसजन एकजुट हेाकर जनसंघर्ष को अपना हथियार बनायें.
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी हनुमान त्रिपाठी ने जन आन्दोलन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एस.पी. गोस्वामी द्वारा छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस के दौरान आन्दोलनों में नेतृत्व क्षमता और इनके संघर्षशील तेवर को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इन्हें जन आन्दोलन का प्रभारी बनाया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री, एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में इन्हें संघर्ष करते इनके नेतृत्व में नौजवानों को लाठी-डण्डा खाते देखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भरा हुआ है. गांधी जी ने अंग्रेजों को शांति-अहिंसा के हथियार और संघर्षों से भगाया था और देश को आजादी दिलायी. एसपी गोस्वामी ने बहुत कम समय में कांग्रेसजनों की एक भारी संख्या आज बैठक में जो मौजूद है उसे जोड़ा है. इनमें नेतृत्व करने की असीम क्षमता है. आगामी 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के दिन जन आन्दोलन का जो निर्णय लिया गया है उसके लिए आप सभी को तैयार रहना है. उन्होंने कहा कि क्रान्ति का मार्ग ही सफलता दिलायेगा और गोस्वामी ने सही तरीके से इसे अपनाया है. आप लोग प्रदेश के दूर-दूर जनपदों से आज बैठक में आये हैं और मुझे विश्वास है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है उसे यह अवश्य पूरा करेंगे और राजबब्बर के नेतृत्व में प्रदेश में एक बहुत बड़ा जन आन्दोलन होगा.
बैठक मे प्रदेश कांग्रेस जन आन्दोलन समिति के प्रभारी स्वयम् प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जो स्थिति बन गयी है उसके लिए जन आन्दोलन समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया है. हम सभी को यह देखना है कि आज देश कहां जा रहा है. हमारा समाज कहां जा रहा है. जन-जन को बताना होगा. हम राजीव गांधी के सिपाही हैं, सोनिया और राहुल के सिपाही हैं. हमें लोगों को बताना होगा कि क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा शुरू किये गये ‘हक मांगो’ अभियान में जिस-जिस चौपाल और किसान पंचायतों में गया हूं किसानों ने एक स्वर से अभी तक कर्ज माफ नहीं होने की बात बतायी है, किसानों का कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ है. नौजवानों को रोजगार नहीं मिला. महिलाओं की सुरक्षा का दम्भ भरने वालों के शासन में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं. आज सोशल मीडिया पर जिस प्रकार की भाषा प्रयोग की जा रही है उसी भाषा में आपको जवाब देना है. प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. आज विधानसभा में विस्फोटक मिल रहा है जब विधानसभा सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश के आम जनता को सुरक्षा कौन देगा. आज मुल्क खतरे में है. यूपीए सरकार जब जीएसटी 14 प्रतिशत की दर से लागू कर रही थी तो उसका विरोध किया गया और आज 28 प्रतिशत की दर से बहुमत के बल पर जीएसटी हमारे देश के लोगों पर जबर्दस्ती थेापा गया है. हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम आम जनता के हितों के लिए आवाज उठायें, जनता के बीच जायें. आज समय आ गया है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी ताकत पहचाने और किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों और आम जनता के हितों के लिए सड़क पर संघर्ष करने के लिए एकजुट हों.
बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी एवं अशोक सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, शरद मिश्रा, रमेश मिश्रा, शिव पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी बबलू, वी.एन. त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अंशू अवस्थी, अयाज खान अच्छू, लल्ला पाण्डेय, अनिल शर्मा आगरा, आशुतोष अग्निहोत्री पीलीभीत, आशुतोष दीक्षित, राकेश राठौर, शीतल श्रीवास्तव, रघुनाथ द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, अजय शर्मा, प्रमोद पाण्डेय गेाण्डा, ब्रजेश सिंह गाट बलिया, अशोक सिंह बलिया, रामअवध यादव आजमगढ़, मनोज पाण्डेय एटा, सोशल मीडिया राहुल दुबे, अनिल शर्मा आगरा, श्रीमती मोनिका दीक्षित, सत्येन्द्र सिंह गाजीपुर सहित जन आन्दोलन समिति के प्रदेश सहप्रभारियों एवं सभी नेताओं ने एक स्वर से केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आम जनता के विरूद्ध किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर जनसंघर्ष करने का संकल्प लिया.
https://rashtriyadinmaan.com
