जवाहर भवन कर्मचारी इन्दिरा भवन महासंघ ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटल


yy76y6ty66666_m
अभद्र भाषा में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अवर अभियंता की चिठ्ठी का मामला

लखनऊ। जवाहर भवन कर्मचारी इन्दिरा भवन महासंघ ने महासंघ पदाधिकारियों के खिलाफ लिखित अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए निदेशक विद्युत सुरक्षा को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि अपनी कारगुजारियों को छुपाने के लिए एक ऐसे जेई को मोहरा बना रहे है। जो पिछले 21 वर्षों से स्थानान्तरण नियमावली के विरूद्ध इलाहाबाद मण्डल में तैनात है। उन्होने कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर उक्त जेई ने लिखित रूप से अपने शब्दों के लिए माफी नही मांगी तो कार्यवाहक निदेशक जी.के .सिंह का घेराव किया जाएगा।

श्री बच्चा ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कार्यवाहक निदेशक की मनमानी के खिलाफ विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीयल एसोसिएशन आन्दोलनरत हैए यहां व्याप्त मनमानी की शिकायतें मुख्यमंत्री स्तर तक भेजे जाने से नाराज कार्यवाहक निदेशक ने एक अवर अभियंता को मोहरा बनाकर जवाहर भवन कर्मचारी इन्दिरा भवन महासंघ के पदाधिकारियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जबकि विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीयल एसोसिएशन इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघए एवं राज्य कर्मचारी महासंघ का घटक एसोसिएशन है ऐसे में विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्टीयल एसोसिएशन के कार्यक्रमों में महासंघ पदाधिकारियों की सहभागिता समय समय पर होती रही है।

उन्होने कहा कि कार्यवाहक निदेशक द्वारा जो दो संगठनों को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे पूरा नही होने दिया जायेगा। तो उन्होनें कहा कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के साक्ष्य सहित शिकायत विभागीय मंत्री एवं समय मिलने पर मुख्यमंत्री से की जायेगी।


Scroll To Top
Translate »