पुलिस फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में, कौन करे गश्त, चेकिंग ,अपराध नियंत्रण ही चुनौती बना


ggftfrtfrtdd(10)

लखनऊ,। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता में काबिज हुई भाजपा की योगी सरकार के लिए अपराध नियंत्रण ही चुनौती बना हुआ है। कारण भी है कि सुरक्षा का  जिन पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों पर रहता है उन्हेें वीवीआईपी ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। पहले से ही फोर्स आकाल पड़ा है उस पर माननियों की सुरक्षा के लिए पूरी फोर्स को एक पैर पर खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में हुजूर अपराध कैसे रुकेगा। कौन वाहनों की चेकिंग करेगा और कौर गस्त। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाश ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दे रहे हैं।

शनिवार को भाजपा के राष्टड्ढ्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ आगमन हुआ तो पूरा पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए एक पैर पर खड़ा हो गया। नतीजा यह रहा कि थानों पर फोर्स की कमी आ गई। ट्रैफिक पुलिस वाले भी यदाकदा ही दिखे। नतीजा यह रहा कि रविवार को बेखौफ बदमाशों ने शहर में जहां दो लूट की वारदात अंजाम दे डाली। वहीं एक मंदिर से लाखों के गहने बटोर ले गए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पहली घटना- कानपुर रोड निवासी देवेंद्र कुमार दीक्षित रविवार को परिवार के संग पारा अपने एक रिश्तेदार के घर रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ई- रिक्शा से जा रहे थे। मानक नगर कनौसी पुल से नीचे उतरते ही करीब 100 मीटर की दूरी पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने देवेंद्र की पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। देवेंद्र ने बताया की बाइक बिना नंबर की थी। घटना के बाद वो पारा थाने पहुंचे जहां से पुलिसकर्मी आये तो जरूर लेकिन मामले को मानक नगर थाने का बताकर चलते बने। वहीं मानक नगर थाने पर सूचना देने के बाद पुलिस ने पहले ये तस्कीद करी की मामला उनके थाने का है कि नहीं। उसके बाद तहरीर ली। ये सब क्रिया कलापों के बीच करीब तीन घंटे बाद मामला दर्ज हो सका। दूसरी घटना- आशियाना कालोनी सेक्टर-के खजाना माकेर्ट के पास स्थित श्री हरिहर शक्ति धाम मंदिर में ओमप्रकाश शुक्ला, नरसिंह शुक्ला, गोबिंद शुक्ला, सुनील शुक्ला बतौर पुजारी व कुवंर बहादुर मिश्रा मंदिर में बतौर सेवक नियुक्त है ।

शनिवार सुबह पुजारी सुनील शुक्ला ने मंदिर का कपाट खोला तो देखा की मंदिर की मूर्ति पर सज्जा के लिए लगे आभूषण मूर्तियों से गायब है। जिसकी जानकारी पुजारी सुनील ने गोबिंद व कुँवर बहादुर को दी और खुद कहीं पूजा पाठ करवाने चले गए। घटना की जानकारी गोबिंद व कुँवरबहादुर ने मंदिर के प्रबंधक सेवा निवृत्त वाइस एयर चीफ मार्शल आरके दीक्षित को दी। दीक्षित ने चोरी की सूचना स्थानीय थाने आशियाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच कर पुजारी सुनील शुक्ला व ओमप्रकाश शुक्ला को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया और पूँछतांछ कर रही है। वही मंदिर के प्रबंधक आरके दीक्षित ने बताया कि मंदिर में चोर एग्जॉस्ट फैन के होल के सहारे अंदर घुसे और मंदिर में लगी मूर्ती से चांदी की बांसुरी, मुकुट , बिंदिया व मांथे की बिंदी , कड़ा आदि चुरा ले गए। तीसरी घटना-राजाजीपुरम निवासिनी मंजुला मलिहाबाद क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका है।

रविवार मंजुला आलमबाग स्थित अपनी भाभी के घर आयीं और वहीं से वह अपनी बेटी , भाभी और भतीजे के साथ आशियाना स्थित ड्रीम वर्ड वाटर पार्क घूमने के लिए गई थी। दोपहर लगभग 2 बजे चारों लोग रिक्शे से अपने घर लौट रहे थे कि पार्क से थोड़ी सी ही दूरी पर काली पल्सर सवार दो युवक पीछे से आये और मंजुला के कंधे पर लटका पर्स छीन कर भाग निकले। मंजुला ने पर्स बचाने का प्रयास किया तो वह रिक्शे से गिर कर चोटिल हो गयी लेकिन उन्होंने हि मत नहीं हारी और स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति से लि ट मांग कर उन्होंने पल्सर सवार बदमाशों का पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुई । मंजुला ने बताया की पर्स में छह हजार छह सौ रूपये और जरुरी कागजात थे।


Scroll To Top
Translate »