लखनऊ के सिविल कोर्ट में धमाका, मचा हडकंप


lko-court-696x398

 

लखनऊ : राजधानी  के सिविल कोर्ट में बुधवार को उस समय हडकंप मचा गया जब यहां फर्स्ट फ्लोर के बाथरूम में धमाका हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट जज के टॉयलेट के फ्लश टैंक में रखे विस्फोटक से लो इंटेंसिटी का धमाका हुआ। जिससे दीवार का प्लास्टर उखड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि फ्लश टैंक में सुतली बम रखा गया था।

लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार समेत कई आलाधिकारी और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉयड (बीडीएस) की टीम कोर्ट परिसर की तलाशी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट शाम करीब 4 बजे हुआ है। पुलिस और जांच टीम ने मौके से सैंपल ले लिए हैं।


Scroll To Top
Translate »