गुजरात की मुख्यमंत्री बन सकती है केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी


dsc8938jpg
नई दिल्ली | गुजरात  चुनाव जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पार्टी में लड़ाई शुरू हो चुकी है। जोड़-तोड़ और कयासों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम पर हो रही है। स्मृति को मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी को कई पचड़ों से आसानी से निजात मिल जाएगी।
गौरतलब है कि चुनाव से पहले अमित शाह ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री विजय रुपानी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। बीजेपी को अपेक्षा से काफी कम सीटें मिली हैं। इसलिए बीजेपी आलाकमान सीएम पद के लिए ऐसे चेहरों पर विचार कर रहा है, जिससे एक साथ कई समीकरणों को साधा जा सके। इस लिहाज से स्मृति ईरानी सबसे बेहतर साबित हो सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक मोदी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं जो सरकार और पार्टी, दोनों पर नियंत्रण कर सके। गुजरात में स्मृति को देखने के लिए भीड़ भी जुटती है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी में जातीय आग्रहों पर भी आसानी से विराम लग जाएगा। विगत कई महीनों से स्मृति गुजराती में ट्वीट कर रही हैं। लगता है कि मोदी और शाह की तरफ से उन्हें इशारा भी मिल गया है। स्मृति को सीएम की कुर्सी सौंपने से किसी को परेशानी भी नहीं होगी। इसी समीकरण के तहत आनंदीबेन पटेल के स्थान पर विजय रूपानी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि वो जैन समुदाय से आते हैं, जिसकी तादाद गुजरात में एक से दो प्रतिशत के बीच है।


Scroll To Top
Translate »