
लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्व0 चै0 चरण सिंह जी की 115वीं जयन्ती देष की राजधानी दिल्ली सहित कई प्रान्तों में किसान दिवस के रूप में मनायी जायेगी। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली स्थित किसान घाट पर प्रातः 8 बजे कार्यक्रम तथा 10 बजे मावलंकर हाल बिठठलभाई पटेल हाउस रफी मार्ग नई दिल्ली में जयंती समारोह का बडा आयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चै0 अजित सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शरद यादव जयंती समारोह के संयोजक होंगे। समारोह को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयंत चैधरी सहित पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेषीय नेता सम्बोधित करेंगे।
श्री दुबे ने बताया कि जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री व काॅग्रेस के नेता डाॅ0 मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच0डी0 देव गौडा, समाजवादी पार्टी के नेता प्रो0 रामगोपाल यादव, एन0सी0पी0 के नेता श्री शरद पवाॅर सहित राजद, टी0एम0सी0, सी0पी0आई0, सी0पी0आई (एम0) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी चै0 साहब की जयन्ती पूरे उ0प्र0 में किसान दिवस के रूप में मना रही है। इस अवसर पर विचार गोष्ठियां, किसान पंचायत, किसान चैपाल, रक्तदान, फल वितरण, आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक किसान सप्ताह के रूप मनाया जायेगा जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता गांव, कस्बों तथा नगरों में चै0 साहब की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उडीसा, बिहार तथा मध्य प्रदेष में भी चै0 साहब की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी जायेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
