
नोएडा: कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही उत्तर प्रदेश योगी सरकार आने के बाद से सख्त हुई है. प्रदेश में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर पुलिस खूब शाबासी बटोर रही है. वहीं शनिवार की रात में नोएडा के सेक्टर-122 फर्जी एनकाउंटर का मामला सामने आया है. इसके बाद एनकाउंडर में संयुक्त सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर प्रमोशन की लालच में किया गया था.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही दारोगा की सर्विस रिवाल्वर को जब्त करने का आदेश दिया है. एसएसपी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह एनकाउंटर व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते किया गया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि ट्रेनी सब इंसपेक्टर ने जिसे गोली गोली मारी है उसके बड़े भाई को वह पहले से जानता था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये एनकाउंटर प्रमोशन के लिए किया गया.
लव कुमार ने बताया कि ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है, साथ ही अन्य तीन पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है. वहीं मामले में दो कॉस्टेबल और एक दारोगा की जांच की जा रही है, सभी चारों पुलिसकर्मियों को निलंंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह एनकाउंटर नहीं है, शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि यह सब व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से किया गया है. एसएसपी ने बताया कि मामले के सभी फैक्ट्स पर जांच की जा रही है. कर्मचारियों ने मुझे पूरे मामले की जिम्मेदारी दी है.
एसएसपी ने बताया कि इस बात की जानकारी दी गई कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है उसकी कुछ लोगों से बहस हुई, इस दौरान सब इंसपेक्टर ने उसे गोली मार दी, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, यह घटना शनिवार रात की है. आपको बता दें कि शनिवार देर रात एक दारोगा ने 28 साल के एक शख्स को गोली मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है, जबकि एक दूसरे युवक को भी पैर में गोली मारी गई है. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
नोएडा एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक एएसआई ने अपने प्रमोशन के लिए एक युवक की गर्दन और दूसरे युवक के पैर में गोली मारी है. परिवार का कहना है कि नशे में धुत दारोगा ने नकली एनकाउंटर करने की कोशिश की है. आरोप है कि दारोगा और शख्स में कोई पुरानी रंजिश थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दोस्तों के साथ स्कार्पियो से बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहे जितेंद्र यादव उर्फ डम्बर को नोएडा के सेक्टर-122 स्थिति सीएनजी पर कहा सुनी के बाद विजयदर्शन नाम के पुलिस कर्मी ने गोली मार दी. जीतेंद्र को गर्दन में और दूसरे युवक सुनील के पैर में गोली लगी है. पैर में गोली लगने के बाद जीतेंद्र का साथी सुनील और स्कॉर्पियो में सवार बाकी लड़के घटनास्थल से भाग निकले. जीतेंद्र के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस स्कॉर्पियो सवार जीतेंद्र के दोस्तों को गवाही देने से मना कर रही है.
https://rashtriyadinmaan.com
