5 साल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं: मोदी


आज येदियुरप्पा का 75वां जन्मदिन है। बताते चलें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री तीसरी बार वहां के दौरे पर हैं।

येदियुरप्पा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की मौजूदा सिद्धरमैया सरकार पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, ”मौजूदा कर्नाटक की सरकार का जाना तय है। ये सरकार अपने पापों के भार से इस स्‍थ‍िति में पहुंची है। मोदी ने कहा कि राज्‍य की मौजूदा सरकार कांग्रेस को भी बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाएगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार ने देश पर 48 सालों तक राज किया और एक चायवाले ने 48 महीनों तक। अमीर घरों में पैदा हुए और उन्होंने 48 सालों में किसानों की चिंता नहीं की पर 48 महीनों में हमने MSP को बढ़ा दिया। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है, लोगों ने उसे बेदखल करने का फैसला कर लिया है।


Scroll To Top
Translate »