अखिलेश यादव से स्कूटर्स इंडिया आफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुलाकात कर हस्तक्षेप का आग्रह किया


27-02 a
लखनऊ |
       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड आफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात किया। प्रतिनिधिमण्डल ने अपने ज्ञापन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव को बताया कि पिछले कई वर्षो से लाभ अर्जित करते आ रहे इस कंपनी को केन्द्रीय सरकार ने बंद दिखाकर इसका विनिवेश सौ प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। श्री यादव से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया।
आफीसर्स वेलफेयर एसोशिएसन के सचिव के0 कुमारवेल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 150 एकड़ में फैला स्कूटर्स इण्डिया लिमिटेड,लखनऊ भारत सरकार का एक उपक्रम है जिसकी स्थापना 1972 में हुई थी। अपनी स्थापना के बाद के दषकों में स्कूटर्स इण्डिया की पहचान उसकी गुणवत्ता और क्षमता के कारण मजबूत बनी रही और बाजार में अपनी गाडियों की भारी मांग बनाये रखने में सफल भी रही। वर्तमान में 600 कर्मचारी इसके अंतर्गत कार्यरत हैं। इस यूनिट की क्षमता 24,000 वाहन प्रति वर्ष बनाने की है।
 ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2013 से कंपनी लगातार लाभ मंे रही परन्तु वर्तमान प्रबंधन की अनुभवहीनता व दूरदर्शिता की कमी के कारण पिछले एक साल से कंपनी नुकसान में हो गई जबकि कंपनी की गाड़ियों  की बाजार में भारी मांग है। वर्तमान प्रबंधन की दिलचस्पी कंपनी को चलाने से ज्यादा बिकवाने में है।
 इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 रमेश दीक्षित, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, और  सदस्य विधान परिषद श्री एस0आर0एस0 यादव एवं श्री अतहर हुसैन, श्री इमरान अहमद की उपस्थिति  उल्लेखनीय रही।

Scroll To Top
Translate »