
दुबई. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आखिरकार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत भेजने की हरी झंडी मिल चुकी है. दुबई पुलिस ने आज इस संबंध में क्लीयरेंस दे दिया. इसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को एयरपोर्ट रवाना कर दिया. रात करीब नौ बजे तक पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार करने की संभावना है. इससे पहले शव को परिवार को सौंपने को लेकर पिछले दो दिन से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. आज बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंचे.
– श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से भारत के लिए रवाना, राज 9 बजे तक मुंबई पहुंचने की संभावना.
– श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रखा जाएगा. अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह में होगा.
-श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई के टर्मिनल 2 से विमान के जरिए मुंबई के लिए रवाना होगा. इस बीच दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का मामला भी बंद कर दिया है. श्रीदेवी की मौत शनिवार रात को हुई थी. सोमवार को आई फोरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी मौत दुर्घटनावश बाथटब में गिरने से हुई थी.
-अभिनेत्री श्रीदेवी के होश खोने के बाद बाथटब में गिरकर डूब जाने से हुई उनकी मौत की जांच पूरी होने के बाद मामले को बंद कर दिया गया है. दुबई अभियोजक कार्यालय ने कहा कि अभिनेत्री के शव को उनके शोकग्रस्त परिवार को सौंप दिया गया है. जांचकर्ताओं को मामले में कोई संदिग्ध बात नहीं मिली जिसके बाद मामले को बंद कर दिया गया.
-बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है. शव की सुपुर्दगी को लेकर दुबई पुलिस से क्लियरेंस लेटर मिलने के बाद परिवार के लोग और भारतीय दूतावास के अधिकारी शव गृह पहुंचे हुए थे. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शव गृह के पास एक एंबुलेंस भी तैनात किया गया था. श्रीदेवी का बीते शनिवार को रात 11 बजे दुबई के होटल में निधन हो गया था. दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्सुलेट और श्रीदेवी के परिवार को शव सौंपे जाने का पत्र मिलने के बाद शव पर लेप लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई. अब शव को ताबूत में पैक करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. उम्मीद है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात 9 बजे तक भारत लाया जाएगा. अधिकारियों ने खलीज टाइम्स को बताया कि सोमवार को श्रीदेवी की मृत्यु का प्रमाणपत्र परिजनों को सौंपा गया था. इस बीच दुबई मीडिया ऑफिस ने इस बारे में कई ट्वीट किए हैं.
-इस बीच दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर आज दुबई पहुंच गए. वह शव को वापस मुंबई लाने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी होने तक अपने पिता बोनी कपूर के साथ रहेंगे. श्रीदेवी की अचानक हुई मौत पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही थी. साथ ही इस बारे में भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे थे कि उनका शव कब सौंपा जाएगा. वहीं अधिकारियों का कहना है कि जहां तक जांच का सवाल है, स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है.
इस बीच दुबई के पब्लिक प्रोसेक्यूटर ने कहा है कि ऐसी घटनाओं में होने वाली सभी चांजों और प्रक्रियों को पूरा करने के बाद ही पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपने का फैसला किया गया. यह सुनिश्चित किया गया कि कानून के तहत मामले में न्याय हुआ है.
https://rashtriyadinmaan.com
