
मुख्यमंत्री ने आगरा के एस0एन0 मेडिकल काॅलेज व जिला
चिकित्सालय जाकर आंधी-तूफान में घायल लोगों से भेंट की
फसल, बागवानी, पशुधन के हुए नुकसान का एक सप्ताह में सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आगरा के एस0एन0 मेडिकल काॅलेज व जिला चिकित्सालय जाकर आंधी-तूफान की आपदा में घायल लोगों से मुलाकात की। जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने तहसील-खेरागढ़ के ग्राम बुरहरा व तहसील-फतेहाबाद के ग्राम शाहबेद में जाकर आपदा प्रभावित लोगों व मृतक के परिजनों को राहत धनराशि के चेक वितरित किए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भंेट कर उन्हें सांत्वना भी दी। साथ ही, सदर तहसील के ग्राम धांधूपुर जाकर विद्युत तार गिरने से मृतक के परिजनांे को भी सांत्वना दी।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्रीने खेरिया एयरपोर्ट पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में आपदा प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास हेतु अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से सर्वाधिक प्रभावित गांवों व पीड़ित परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से विशेष अभियान चलाकर लाभान्वित किया जाए। आपदा से प्रभावित ऐसे लोग, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आच्छादित नहीं हैं तथा जिन्हें अन्य आवासीय योजनाओं से भी आवास नहीं मिला है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिनके मकान क्षतिग्रस्त हैं, और गिर सकते हैं, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में जहां जमीन उपलब्ध है, वहां भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोलों व बाधित विद्युत आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि 10 मई, 2018 तक विद्युत लाइनें निश्चित रूप से ठीक करा दी जाएं। उन्होंने विशेष हिदायत दी कि क्षतिग्रस्त विद्युत खम्भों में विद्युत आपूर्ति न होने पाये, जिससे कोई घटना न घटे।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत लोगों को समय से मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। फसल व बागवानी को हुई क्षति का आकलन कराकर प्रभावित लोगों को सहायता दी जाए। गेहंू क्रय केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि तिलहन व दलहन के क्रय केन्द्रों की व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री एस0एन0 मेडिकल काॅलेज पहुंचकर प्राकृतिक आपदा में घायलों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भर्ती लोगों में से पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शीघ्र लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिए। वार्ड सं0 3 में भर्ती कमेन्द्र, पायल व अन्य बच्चों से मुख्यमंत्री ने बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए स्वस्थ होने के बाद प्रतिदिन विद्यालय जाने के लिए भी प्रेरित किया।
ग्राम बाद निवासी एक ही परिवार के तीन बच्चों आसू, दिव्यांश और दिव्यांशी (जिसमें से दिव्यांशी की उम्र केवल 05 माह थी) को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गये। उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने अन्य सभी घायलों के पास जाकर उपचार व अन्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार किया जाए। इसके साथ उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई विशेष तौर पर किए जाने तथा मरीजों के बेड की चादर इत्यादि प्रतिदिन बदले जाने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से भंेट की तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने तहसील खेरागढ़ के ग्राम बुरहरा में मृतकों के परिजनों तथा घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतक श्री सुन्दरलाल, श्री विवेक, श्री देव के परिजनों को 04-04 लाख रुपये के तहत कुल 12 लाख रुपये, घायल श्री धर्मवीर, सुहाना, सुधा को 04 हजार 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 12 हजार 900 रुपये तथा 17 व्यक्ति जिनके मकान तथा आवास से लगी पशुशाला क्षतिग्रस्त हुयी थी, उन्हें कुल 69 हजार 800 की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान में दीवार गिरने से मृतक 12 वर्षीय नरेद्र एवं 5 वर्षीय कुमारी संजना के माता-पिता से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। चक्रवाती तूफान में मुकेश के चार बच्चे दीवार में दब गए थे, जिसमें से 02 की मृत्यु हो गई थी, 02 घायल हैं। मृतक दोनों बच्चों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री जी ने श्री पंचम सिंह, श्री धारा सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री भूरी सिंह पुत्र श्री परेन्द्र सिंह, श्री देवी सिंह, श्री मनीष, श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री मनोहर सिंह, श्री भूरी सिंह पुत्र श्री मनोहर सिंह, श्री सुनील कुमार, श्री बटेश्वर, श्रीमती शारदा देवी, श्री ओमप्रकाश, श्री लोकेन्द्र को 5200-5200 रुपये एवं श्री मुकेश को 9500 रुपये की राहत राशि के चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि चक्रवाती तूफान से घायल हुए लोगों को निःशुल्क, बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चक्रवर्ती तूफान से जिसका जो भी नुकसान हुआ है उसे तत्काल राहत राशि मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सदर तहसील के अन्तर्गत ग्राम-धांधूपुर भी जाकर बस पर विद्युत तार गिरने से मृतक बिशन स्वरुप के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर सांसद फतेहपुर सीकरी चैधरी बाबूलाल, विधायकगण श्री महेश गोयल, डाॅ0 जी0एस0 धर्मेश, चैधरी उदयभान सिंह, श्री रामप्रताप चैहान, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजा अरिदमन सिंह, श्री श्याम भदौरिया तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
