
लखनऊ। एलडीए विभव खण्ड स्थित पिकप की 12000 वर्गमीटर जमीन खरीदेगा। इस जमीन के लिए एलडीए पिकप को 33.06 करोड़ रुपए देगा। प्राधिकरण ने जमीन की कास्टिंग कराकर इसका पत्र पिकप के प्रबंध निदेशक को भेज दिया है।
एलडीए यह जमीन कई साल पहले पिकप को बेची थी। अब उसे इस जमीन की जरुरत नहीं है। उसने एलडीए को पत्र लिखकर यह जमीन वापस लेने को कहा था। एलडीए उससे यह जमीन वापस लेगा। जमीन का बैनामा पिकप के नाम हो चुका है और यह फ्रीहोल्ड हो चुकी है। इसीलिए एलडीए सीधे जमीन नहीं ले सकता है। उसे इस जमीन को पिकप से खरीदना होगा। एलडीए डीएम सर्किल रेट के हिसाब से जो कीमत हो रही है उसे पिकप को देगा।
एलडीए के संयुक्त सचिव डीएम कटियार ने 22 मई को जमीन की डीएम सर्किल रेट से गणना कराकर पत्र पिकप के एमडीए को भेज दिया है। एलडीए को जमीन के लिए पिकप को इस 12000 वर्गमीटर जमीन के लिए 33.05 करोड़ रुपए देना होगा।एलडीए इस जमीन पर फ्लैट बनाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन काफी मौके की है। यहां फ्लैट बनाने पर यह हाथों हाथ बिक जाएंगे। इसीलिए जमीन लेकर यहां फ्लैट बनाने की तैयारी की जा रही है।
संयुक्त सचिव डीएम कटियार ने एमडी को लिखे पत्र में कहा है कि सहमति पत्र मिलने के 45 दिनों के भीतर पूरा पैसा पिकप को वह चुका देगा। एलडीए के नियमों के अनुसार अगर कोई सम्पत्ति खरीदने के 45 दिनों के भीतर पूरा पैसा जमा करता है तो उसे पांच प्रतिशत की छूट मिलती है। इसी तरह की पांच प्रतिशत की छूट एलडीए ने पिकप से भी मांगी है।
https://rashtriyadinmaan.com
