विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान


WhatsApp Image 2018-06-02 at 11.47.58 AM

 

ऊधम सिंह नगर      | प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल किच्छा ने विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहां की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के 4 वर्ष के गौरवशाली ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा वार्ड नंबर 2 व रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार के गौरवशाली 4 वर्ष के कार्यकाल में किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार न होने के कारण आम जनता खुश है। समाज के हर वर्ग का रुझान भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट कर भारी बहुमत से जीतेगी।

इस दौरान हरीश चंद्र पंत, कुंदन लाल खुराना ,अशोक रघुवंशी ,महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, ओमप्रकाश दुआ ,ओम तनेजा, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप अरोरा, सुरेश कुमार, महेंद्र ठाकुर, नरेश कश्यप, धर्म सिंह ,दर्शन सिंह सागर, ईश्वर बागवानी, पंकज वर्मा ,सुनील पांडे ,सतीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, चूड़ामणि, ओमप्रकाश रस्तोगी ,उमाशंकर रस्तोगी, मिहीलाल, रक्षपाल सिंह, महेंद्र कुमार बजाज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »