दिल्ली संकट पर राहुल का तंज, कहा – अराजकता से जनता परेशान, पीएम ने मूंदी आंखें


images (13)
दिल्ली |  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप राज्यपाल कार्यालय में धरने को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता से जनता परेशान हैं, लेकिन पीएम मोदी ने अव्यवस्था को सुलझाने पर ध्यान देने की बजाय आंखे मूंद ली हैं.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हैं. बीजेपी मुख्यमंत्री कार्यालय में धरने पर बैठी है. दिल्ली के नौकरशाह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इस अराजकता और अव्यवस्था को सुलझाने के लिए पहल करने की बजाय आंखे मूंद ली हैं. गांधी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे नाटक से जनता परेशान है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जो हो रहा हो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन 11 जून से ही उप राज्यपाल के कार्यालय में धरनारत हैं। आप सरकार आईएएस अधिकारियों की कथित हड़ताल खत्म करने और उन्हें मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के निर्देश देने की मांग कर रही है. इस मामले में केन्द्र सरकार भी मूकदर्शक बनीं हुई है।


Scroll To Top
Translate »