नोएडा में भ्रष्टाचार के मामले में थाना प्रभारी और ASI सहित एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्पेंड, केस भी दर्ज


35225436_879000402287432_5600968508847423488_o

 

lucknow |  नोएडा पुलिस ने डीजीपी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में आज कड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 के थाना प्रभारी, एक एएसआई और करीब एक दर्जन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें निबंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा में इंस्पेक्टर सेक्टर-58 एवं अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सेक्टर-58 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह, सेक्टर-58 थाने में ही तैनात एसएसआई राजेश कुमार सिंह एवं 10-12 अज्ञात पुलिस कर्मियों के विरूद केस दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इस सम्बंध में सेक्टर-58 थाने में मुकदमा अपराध संख्या 361/18  U/S 386, 427, 342,504,506 IPC & 7/13 PC ACT पंजीकृत कराया गया है।

ज्ञात हो कि बीते कुछ दिन पहले डीजीपी को इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है।


Scroll To Top
Translate »