
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां शास्त्री भवन में प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को भरे जाने तथा आवश्यक उपकरणों के क्रय के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेजों व संस्थानों में स्वीकृत रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
इसके साथ ही, वहां आवश्यक उपकरणों का भी क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां आवश्यक हो, वहां पर डाॅक्टरों सहित पैरामेडिकल की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाए।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री रजनीश दुबे, एस0जी0पी0जी0आई0 के निदेशक प्रो0 राकेश कपूर, के0जी0एम0यू0 के कुलपति प्रो0 एम0एल0बी0 भट्ट, लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो0 दीपक मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
