
लखनऊ,। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उच्चाधिकार समिति की बैठक में आज लेखपाल सघ के आन्दोलन को पूर्ण समर्थन की घोषाणा की गई। परिषद ने इस मामले समर्थन की सूचना लिखित रूप से मुख्यसचिव को प्रेषित की है। बैठक में उपस्थित परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, संगठन मंत्री संजीव गुप्ता और संयुक्त मंत्री अविनाश चन्द श्रीवास्तव की उपस्थिति में निर्णय लिया गया की अगर सरकार लेखपाल संघ की जायज मांगों की पूर्ति के लिए जल्द कोई रास्ता नही निकालती और लेखपालों का उत्पीडन, दमन नही रोकती तो बाध्य होकर परिषद आन्दोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायेगा।
परिषद के नेताओ ने बताया कि वर्ष 2016 में राजस्व विभाग एवं लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मण्डल के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई मागों पर सहमति तो बनी लेकिन आदेश अब तक जारी न होने से लेखपालों में आक्रोश है। लेखपाल संघ नई सरकार के आने के बाद से लगातार उन मांगों पर आदेश जारी करने की मांग करता आ रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है।
https://rashtriyadinmaan.com
