
मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रु0
की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री कोष से प्रदान की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध 24 घण्टे के अन्दर कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए जोन व जिले के अधिकारियों को सचेत किया है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस घटना में संलिप्त दोषी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
