
लखनऊ।बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विजयरथ को उत्तर प्रदेश में रोकने के लिए सपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लखनऊ में शनिवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बसपा और सपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सपा-बसपा 38-38 यानी 76 सीटों में किस सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी लोस चुनाव लड़ेगा, इस पर अंतिम मुहर तो लग चुकी है लेकिन कुछ सीटों की स्थिति साफ नहीं है। मायावती व अखिलेश ने इसका खुलासा नहीं किया है।
2014 के लोकसभा चुनाव में जिन 31 सीटों पर सपा नंबर दो पर रही थी वहां भी सपा की ही दावेदारी है। साथ ही पांच सीटिंग सीटों मैंनपुरी , बदायूं, फिरोजाबाद, आजमगढ़ व कन्नौज के अलावा 31 सीटों गोरखपुर, उन्नाव, फूलपुर, पीलीभीत, फैजाबाद, गौतमबुद्धनगर, हमीरपुर, बरेली, कैराना, बागपत, बिजनौर, एटा, झांसी, इटावा, गोण्डा, अमरोहा, फर्रूखाबाद, बलिया, आंवला, बहराइच, नगीना, मुरादाबाद, श्रावस्ती, कैसरगंज, लालगंज, इलाहाबाद, कौशाम्बी, बस्ती, गाजीपुर, रामपुर व सम्भल समेत 36 सीटों पर तस्वीर साफ है। बाकी दो सीटें कौन ही हैं इस पर निर्णय होना है।
बसपा पिछले लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन कुल 33 सीटों पर नंबर दो पर रही थी। इनमें बसपा अब बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हाथरस, आगरा, जालौन, अलीगढ़, अकबरपुर, देवरिया, महराजगंज, शाहजहांपुर, सलेमपुर, मेरठ, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर सीकरी, मछलीशहर, भदोही, चंदौली, जौनपुर, घोसी, मोहनलालगंज, अम्बेडकरनगर,धौरहरा, बांदा, खीरी, डुमरियागंज, संतकबीरनगर, मिश्रिख, हरदोई व सीतापुर समेत 33 सीटें हैं। पांच अन्य सीटें कौन सी हैं यह अभी साफ नहीं है।
https://rashtriyadinmaan.com
