
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं को लाभार्थियोें को प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। पहले के सरकारों में गाजियाबाद की पहचान किन कारणों से होती थी ये सब जानते हैं। आज गाजियाबाद की पहचान तीन सी से होती है। पहला कनेक्टविटी, जिसमें मेट्रो, रेल हवाई यातायात शामिल है। दूसरा क्लीननेस, स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद ने शानदार काम किया है। आज भारत में सफाई के मामले में गाजियाबाद 13वें नंबर पर हैय़ तीसरा सी कैपिटल है जिसमें यहां के व्यापारिक वर्ग धन के मामले में अच्छा काम किया है।
अब तक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट की पहचान एयरफोर्स के कारण रही है। अब यहां से सिविल एयरपोर्ट के खुलने से लोग हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना से जोड़ा गया है जिससे आम आदमी भी उडा़न भर सकेगा। यह सिविल टर्मिनल बहुत कम समय में तैयार हुआ है।
मेट्रो के इस नए रूट के शुरू होने से युवा साथियों को जाम से मुुक्ति मिलेगी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद-नोएडा की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है। जबकि रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ की दूरी बस एक घंटे में तय होगी। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए आउटर रिंग रोड़ का शिलान्यास भी किया गया है। इससे लोगों को फायदा तो होगा ही उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज ही लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद में मेट्रो का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। कॉमन मेबिलिटी कार्ड से आप किसी भी पार्किंग, टोल और रेलवे में डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ देश के हर व्यक्ति हर वर्ग तक विकास को पहुंचाने में लगे हैं।
हम सामान्य मानव को सीधी मदद पहुंचाने में जुटे हैं। हमने देश की दो सबसे बड़ी योजनाओं को चलाने में लगे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना और पीएम किसान मानधन योजना को चला रहे हैं। इसमें किसानों को पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। हम साल भर में 75 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा कर रहे हैं।
सभी कामगार साथियों को हमारी सरकार ने बुढ़ापे का सहारा दिया है। श्रमिक साथी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष की है और जिनकी कमाई 15000 से कम है वह पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें जितनी अनुदान श्रमिक साथी देंगे उतना ही योगदान सरकार देगी।
https://rashtriyadinmaan.com
