पीएम मोदी ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल का उद्धाटन किया


lucknow |      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल का उद्धाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं को लाभार्थियोें को प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। पहले के सरकारों में गाजियाबाद की पहचान किन कारणों से होती थी ये सब जानते हैं। आज गाजियाबाद की पहचान तीन सी से होती है। पहला कनेक्टविटी, जिसमें मेट्रो, रेल हवाई यातायात शामिल है। दूसरा क्लीननेस, स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद ने शानदार काम किया है। आज भारत में सफाई के मामले में गाजियाबाद 13वें नंबर पर हैय़ तीसरा सी कैपिटल है जिसमें यहां के व्यापारिक वर्ग धन के मामले में अच्छा काम किया है।

अब तक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट की पहचान एयरफोर्स के कारण रही है। अब यहां से सिविल एयरपोर्ट के खुलने से लोग हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना से जोड़ा गया है जिससे आम आदमी भी उडा़न भर सकेगा। यह सिविल टर्मिनल बहुत कम समय में तैयार हुआ है।

मेट्रो के इस नए रूट के शुरू होने से युवा साथियों को जाम से मुुक्ति मिलेगी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद-नोएडा की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है। जबकि रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ की दूरी बस एक घंटे में तय होगी। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए आउटर रिंग रोड़ का शिलान्यास भी किया गया है। इससे लोगों को फायदा तो होगा ही उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ही लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद में मेट्रो का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। कॉमन मेबिलिटी कार्ड से आप किसी भी पार्किंग, टोल और रेलवे में डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ देश के हर व्यक्ति हर वर्ग तक विकास को पहुंचाने में लगे हैं।

हम सामान्य मानव को सीधी मदद पहुंचाने में जुटे हैं। हमने देश की दो सबसे बड़ी योजनाओं को चलाने में लगे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना और पीएम किसान मानधन योजना को चला रहे हैं। इसमें किसानों को पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। हम साल भर में 75 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा कर रहे हैं।

सभी कामगार साथियों को हमारी सरकार ने बुढ़ापे का सहारा दिया है। श्रमिक साथी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष की है और जिनकी कमाई 15000 से कम है वह पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें जितनी अनुदान श्रमिक साथी देंगे उतना ही योगदान सरकार देगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रेड लाइन पर बने फेज-2 कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से शहरवासी मेट्रो के सफर का आनंद उठा सकेंगे। मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर का घंटों का सफर मिनटों का रह जाएगा। महानगर के लोग आसानी से गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ पहुंच सकेंगे।

रेड लाइन पर गाजियाबाद के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रिठाला तक का सफर केवल 57 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं, आनंद विहार के साथ दिल्ली के हर कोने, नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। मेट्रो फेज-2 में मोहननगर स्टेशन शहरवासियों के लिए मुख्य जंक्शन बनेगा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा या फिर साउथ दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाने वाले लोग मोहन नगर स्टेशन तक उतरकर वैशाली मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे। ऑटो व कैब से लोग 10 मिनट में मोहन नगर से वैशाली स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। कॉरिडोर शुरू होने का लाभ गाजियाबाद के पुराने शहर के लोगों के साथ राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ व हापुड़ से आने वाले लोगों को भी मिलेगा।

रेड लाइन पर शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से पहले दिन 9 मार्च शनिवार को पहली ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी। टोकन की बिक्री तीन से पांच मिनट पहले से शुरू होगी। इसके बाद प्रतिदिन लोग मेट्रो में तड़के सुबह 5:28 बजे से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से ट्रेन रिठाना के लिए रवाना होगा। स्टेशन पर टोकन की बिक्री सुबह 5:23 मिनट से शुरू की जाएगी। वहीं, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से रात को आखिरी ट्रेन 11:30 बजे मिलेगी।


Scroll To Top
Translate »