मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि शिक्षा का आपका मॉडल क्या है?—मनीष सिसोदिया


सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी स्कूलों में पिछले नौ साल में 109 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए। सिसोदिया ने कहा कि अगर आपको उनका (भाजपा) शिक्षा का मॉडल पसंद हो तो उन्हें वोट दीजिए। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि शिक्षा का आपका मॉडल क्या है?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है। साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


Scroll To Top
Translate »