
नई दिल्ली | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा को अपना शिक्षा मॉडल पेश करने की चुनौती देते हुए दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के 109 प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। दूसरी तरफ, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में पिछले चार वर्षों में छात्र-छात्राओं की संख्या 6,000 बढ़ गई है।
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी स्कूलों में पिछले नौ साल में 109 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए। सिसोदिया ने कहा कि अगर आपको उनका (भाजपा) शिक्षा का मॉडल पसंद हो तो उन्हें वोट दीजिए। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि शिक्षा का आपका मॉडल क्या है?
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है। साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
https://rashtriyadinmaan.com
