
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज ही वह ऐतिहासिक दिन है, जब प्रदेश के जनमानस ने अपना विश्वास रूपी आशीर्वाद प्रदान कर एक राष्ट्रवादी विचार को सत्ता रूपी दायित्व सौंपा था। आशाओं-अपेक्षाओं और चुनौतियों के रथ पर सवार उत्तर प्रदेश सरकार के सम्मुख दशकों से अनुत्तरित-अनसुलझे अनगिनत प्रश्नों की प्रश्नमालाएं मुंह बाए खड़ी थीं। एक तरफ, सत्ता की सरपरस्ती में पोषित ‘सुव्यवस्थित’ दुर्व्यवस्था को ठीक करना था, वहीं दूसरी तरफ अनहद पीड़ा से कराह रही वंचना को मुख्यधारा के राजपथ पर कदमताल कराना था। अवैध खनन से लेकर अवैध स्लॉटर हाउस के शूल से प्रदेश व प्रकृति, दोनों को बचाना था। शिक्षा की दहलीज से लेकर उच्च शिक्षा के प्रासादों में सभी का प्रवेश सुनिश्चित कराना था।
विगत डेढ़ दशक से प्रदेश में व्याप्त अंधकार युग में डरी-सहमी, सुबक रही कानून-व्यवस्था को ‘परित्राणाय साधूनां, विनाशाय च दुष्कृताम्’ के संकल्प का पुनर्पाठ कराना था। घोटालों के संस्थागत ढाचों को तोड़कर प्रदेश के दरके हुए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना था। वैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को पुनस्र्थापित करना था, अर्थात समूची कार्य-संस्कृति में ही परिवर्तन की चुनौती थी। चुनौती विशाल थी, किंतु अक्षय ध्येय-निष्ठा के तटबंधों के मध्य चुनौतियों के प्रबल आवेग को शांति से गुजरना ही पड़ता है। और देश के सबसे विशाल व विविधताओं वाले प्रांत, उत्तर प्रदेश में ऐसा हुआ भी।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया है। चार शहरों में मेट्रो सेवाएं चालू हो गई हैं, जबकि दो शहरों में अब भी काम चालू है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के सहारे पांच लाख लोगों का हेल्थ भीमा कराया जा चुका है।
हमारी सरकार ने प्रयागराज में भव्य कुंभ का आयोजन किया। 1947-2016 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, हमने उसके लिए भी काम शुरू किया। तीन साल में 30 मेडिकल कॉलेजों का काम किया गया है।उन्होंने कहा कि अबतक 30 लाख लोगों को आवास मुहैया कराई जा चुकी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हर राज्य को ओडीओपी योजना लागू करना चाहिए। हर एक क्षेत्र में यूपी नंबर वन दिख रहा है। हर योजना में हमारा राज्य सफल रहा है। उन्होंने किसानों को लेकर भी उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 1.87 किसानों को फायदा पहुंचाया। किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए। किसान सम्मान योजना से 12 करोड़ रुपये बांटे गए। हर गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायज बनाई गई। 11 नए हवाई अड्डों का काम जारी है। सरकार बनते ही सारे अवैध बूचड़खाने बंद हो गए। प्रदेश में अब कानून व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
