बालीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद अब लखनऊ, कानपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप


 

बता दें कनिका ने लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। उस पार्टी में 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें कई बड़े अफसर और नेता भी शामिल थे। पुलिस अब सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। इन लोगों की जांच कराई जाएगी। बता दें कि कनिका कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थी इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपाटमेंट में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

कनिका ने लिखा 

कनिका ने इस बारे में अपने फैन्स और दोस्तों को जानकारी देते हुए लिखा, ‘पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू जैसी दिक्कत हो रही थी। मैंने अपना टेस्ट कराया तो उसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला। मैं और मेरा पूरा परिवार क्वारनटाइन है और पूरी मेडिकल एडवाइस ले रहे हैं। जिनके भी मैं टच में थी उनका भी टेस्ट किया जाएगा। 10 दिन पहले जब मैं घर आई थी तब एयरपोर्ट पर मुझे स्कैन किया गया था। लेकिन ये दिक्कत मुझे 4 दिन पहले हुई।’

सभी से की ये अपील…

कनिका ने आगे लिखा, ‘इस स्टेज पर मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगी कि आप सब आइसोलेशन में रहें और अगर आपको लगता है कि आपको भी इसके लक्षण फील हों तो प्लीज अपना चेक कराएं। अभी मैं ठीक महसूस कर रही हूं जैसे एक नॉर्मल फ्लू में होता है और हल्का फीवर है। हालांकि हमें हमेशा अपने आस-पास के लोगों का भी ध्यान रखना होगा। हमें इस सिचुएश में पैनिक होने की जरूरत नहीं है और इस मामले में एक्सपर्ट्स, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के गाइडलाइन्स फॉलो करने चाहिए।’


Scroll To Top
Translate »