लखनऊ डीएम ने जारी किया आदेश , रेस्टोरेंट-ढाबा-हेयर सैलून सहित, कई मोहल्ले पूरी तरह सील


लखनऊ |    कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए लखनऊ के सभी रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, फूड स्टॉल, बार, कैफे, हेयर सैलून और ब्यूटी पॉर्लर को 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

इसके अलावा, शहर के कई मोहल्ले भी पूरी तरह बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ ने मोहल्ला खुर्रम नगर, जनपद थाना विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा, इंदिरा नगर में स्थित सभी कार्यालय प्रतिष्ठान व संस्थान 20 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले आज दोपहर में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है। उनके पॉजीटिव पाए जाने की बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इसके पीछे कारण है कि वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने ताज होटल का भी भ्रमण किया था। कनिका के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद से उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं।


Scroll To Top
Translate »