केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कल्याण सिंह से की मुलाकात



लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंची। स्मृति ईरानी ने कल्याण सिंह से मुलाकात कर हालचाल जाना।

ईरानी ने डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी भी ली। वहीं स्मृति को देख कल्याण सिंह भावुक हुए। आंख से आंसू निकले और आशीर्वाद भी दिया।


Scroll To Top
Translate »