नई दिल्ली। 24 जनवरी को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म जय हो को जो लोग फ्लॉप करार दे रहे हैं, उनकी सोच इस फिल्म का रविवार का कलेक्शन बदल सकता है। इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी बढि़या फायदा मिला और इसके कलेक्शन में पहले दो दिन के मुकाबले तगड़ा उछाल दर्ज किया गया।
पहले दो दिन में जहां इस फिल्म ने 33.50 करोड़ रुपए कमाए थे तो सिर्फ रविवार को छलांग लगाते हुए लगभग 25 करोड़ का बिजनेस किया। यानी तीन दिन का कलेक्शन 58.50 करोड़ रुपए हो गया, जो किसी भी लिहाज से बुरा नहीं कहा जा सकता। हालांकि इस फिल्म के रविवार के कलेक्शन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि जय हो का शुरुआती कलेक्शन उम्मीद से कम रहा, लेकिन रविवार के कलेक्शन के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।
अगले शुक्रवार को सिर्फ अभय देओल की फिल्म ‘वन बाय टू’ ही रिलीज हो रही है इसलिए जय हो के पास दो हफ्ते तक कमाई करने का मौका रहेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
